Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: 11 हजार वोल्ट का झुका बिजली पोल बना खतरा, ग्रामीणों में...

जौनपुर: 11 हजार वोल्ट का झुका बिजली पोल बना खतरा, ग्रामीणों में दहशत

जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी ग्राम पंचायत अंतर्गत रामीपुर गांव में एक 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल लंबे समय से झुकी अवस्था में खड़ा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह पोल मेढ़ा-रामीपुर संपर्क मार्ग के किनारे स्थित है, जहां दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है और पोल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है। ऐसे में स्कूली बच्चों का रोज इसी रास्ते से गुजरना होता है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि यह झुका हुआ पोल सीधे रामसेवक गौतम के मकान की ओर झुका हुआ है। घर के सामने पशु भी बंधे रहते हैं, ऐसे में यदि पोल गिरता है तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया और संबंधित विभाग को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीण रामसेवक, स्वतंत्र सिंह और ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर झुके हुए पोल को ठीक कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।