― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

जौनपुर: जनगणना 2027 प्रशिक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को DM Raja Shia Inter College में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उनका सही अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जनगणना कार्य की महत्ता को देखते हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना तथा कार्य के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से समन्वय स्थापित कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...