Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपढ़ाई की उम्र में पुलिस चौकी पर झाड़ू लगा रहा देश का...

पढ़ाई की उम्र में पुलिस चौकी पर झाड़ू लगा रहा देश का भविष्य

  • सिविल लाइन्स चौकी परिसर में बच्चे से लगावाया गया झाड़ू, वीडियो वायरल

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रम विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक तो नगर क्षेत्र के तमाम क्षेत्र में बालश्रम की स्थितियां देखी जा रही थी। लेकिन शनिवार को जौनपुर धारा के कैमरे में कैद हुई एक तस्वीर ‘दीपक तले अंधेरा’ कहावट को चरितार्थ कर रही है। इस दौरान यह पाया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सिविल लाइन्स चौकी में एक बालक से पूरे परिसर में झाड़ू लगवाया जा रहा था। बता दें उक्त पुलिस चौकी से कुछ ही कदम पर पुलिस अधीक्षक ऑफिस है और पूरा परिसर अधिकारियों से भरा पड़ा है। ऐसे में यह कृत्य जिला प्रशासन को पुलिस चौकी की चुनौती कहा जाये तो गलत नहीं होगा। वैसे तो परिवार की गरीबी और लाचारी से त्रस्त परिवार पर बाल श्रम हमेशा से हावी रहा है, लेकिन इसी के साथ सरकार की तमाम योजनाओं से बच्चों के जीवन को सवारने और अच्छी शिक्षा देने के लिये जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट परिसर में इस तरह के पुलिसिया कृत्य श्रम विभाग की योजनाओं पर सेंधमारी करने का कार्य कर रही है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 14वर्ष तक के बच्चों के लिए नि: शुल्क शिक्षा का प्राविधान है, बाल श्रम पर पाबंदी लगाई गई है। इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के लिए श्रम विभाग की स्थापना की गई, लेकिन श्रम विभाग की उदासीनता के चलते बाल श्रमिकों का शोषण खुलेआम हो रहा है। क्षेत्र में टी स्टाल, होटलों, मिष्ठान भण्डार व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, ईंट भट्टों आदि पर चंद रुपयों की खातिर अपने भविष्य, बचपन और होठों की स्वाभाविक मुस्कान को श्रम की भट्टी में झोंक कर ऐसे तो तमाम बाल श्रमिकों को अक्सर देखा गया है, लेकिन सरकार के हर नियम-कानून का पालन कराने वाला पुलिस विभाग ही जब कानून की धज्जिया उड़ाने लगे तो भला इन अपराधों पर अंकुश कैसे लग सकेगा। शनिवार को सिविल लाइन्स चौकी परिसर में एक बच्चे का पूरे परिसर में झाड़ू लगाने का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल होने लगा। झाड़ू लगाते वक्त जौनपुर धारा के फोटो ग्राफर भी वहीं मौजूद थे और उन्होने इस कृत्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया।