प्रशंसित अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को थाईलैंड का ब्रांड एंबेसडर और पर्यटन सलाहकार घोषित किया गया है, वे मानवीय कार्यों खासकर महामारी के दौरान किये गये कार्यों से दुनिया भर में जाने जाते हैं, यह नई भूमिका वैश्विक सद्भावना ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा को जोड़ती है। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाण-पत्र में सोनू सूद को थाईलैंड के लिए ‘मानद पर्यटन सलाहकार’ के रूप में घोषित किया गया है। जिसमें भारतीय गणराज्य में थाईलैंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विपणन और जनसंपर्क प्रयासों पर मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करने की जिम्मेदारी है। सोनू ने एक अभिनेता और एक समाजसेवी व्यक्ति दोनों के रूप में अपने काम के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाया है। महामारी के दौरान उनके प्रयासों, जहां उन्होंने लोगों को भोजन, शिक्षा और चिकित्सा देखभाल में मदद की, इसके लिए उन्हें ‘राष्ट्र वेâ नायक’ की उपाधि दी। उनके निस्वार्थ कार्य कई लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। वह अब उन मशहूर हस्तियों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं जो दुनिया भर के देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Thailand के आधिकारिक brand ambassador बने Sonu sood


