Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निर्माण जून 2025 में...

Jaunpur Dhara News : बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निर्माण जून 2025 में पूरा करने का लक्ष्य

अगले छह महीने में कार्य पूरा होने की उम्मीद

जौनपुर धारा, जौनपुर। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम, सिद्दीकपुर परिसर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। यह अगले छः माह जून 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह क्रीड़ा हॉल क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जहां विभिन्न प्रकार के इनडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। निर्माण कार्य की कुल लागत 995.5लाख रुपये है, और इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस क्रीड़ा हॉल का मुख्य उद्देश्य जौनपुर और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हॉल में आधुनिक उपकरणों और खेलों के लिए उपयुक्त संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है,ताकि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जा सकें। यह खिलाड़ियों को एक छत के नीचे कई प्रकार के इनडोर खेलों में हिस्सा लेने का अवसर देगा, जिससे उनकी प्रतिभा का विकास हो सके। क्रीड़ा हॉल में प्रमुख रूप से बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, कुश्ती और जूडो जैसे इनडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। हॉल को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि यह इन खेलों के आवश्यक मानकों को पूरा कर सके। विशेष रूप से, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के लिए कोर्ट्स, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के लिए नेट्स तथा कुश्ती और जूडो जैसे खेलों के लिए आवश्यक मैट्स और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इस बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं और आयोजनों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल खिलाड़ियों के कौशल में सुधार होगा, बल्कि नई प्रतिभाओं की पहचान भी हो सकेगी। जौनपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा अपने खेल कौशल को और अधिक निखार सकेंगे। इस हॉल में मिलने वाली सुविधाओं के चलते वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला खेल अधिकारी और निर्माण एजेंसी निरंतर मॉनिटिंरग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरी तेजी से जारी है और इसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ‘बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निर्माण कार्य 995.5 लाख की लागत से कराया जा रहा है, जून 2025 में जो बन कर पूरा तैयार हो जाएगा इसके बनने से खिलाड़ियों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।’