Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
HomeमनोरंजनTamanna व Vijay ने शुरू की नए घर की तलाश

Tamanna व Vijay ने शुरू की नए घर की तलाश

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अक्सर एक साथ नजर आते हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बीते काफी दिनों से तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़े दिखाई देते हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा तमाम इवेंट में एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ऐसा काम कर रहे हैं जिसके बाद से दोनों की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने को लेकर ‘123तेलुगू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों साल 2025 में सात फेरे ले सकते हैं। इस कपल ने आलीशान अपार्टमेंट की तलाश शुरू कर दी है,जहां वो शादी के बाद रहेंगे। हालांकि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की तरफ से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल, दोनों के फैंस शादी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब देखने वाली बात होगी कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साल 2025 में सात फेरे लेते हैं या नहीं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर कहा जाता है कि दोनों ने साल 2022 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे। हालांकि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने शुरुआत में अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नहीं की। साल 2023 में विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया था। हालांकि, दोनों ने शादी को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर दावा किया जा रहा है।