प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भविष्य को गढ़ने में युवाओं की अधिक भागीदारी के आह्वान के अनुरूप, युवा मामले मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के रूप में पुनः परिकल्पित किया है। यह परिवर्तनकारी पहल भारत के युवाओं की सामूहिक क्षमता को सशक्त बनाने और उन्हें देश के विकास में समग्र रूप से योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। ‘विकसित भारत @2047’ पहल का उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस परिवर्तनकारी रोडमैप में समावेशी विकास, सतत प्रगति और प्रभावी शासन पर जोर दिया गया है। इस अभियान के केंद्र में भारत के युवा हैं, जो इस बदलाव के प्रमुख प्रेरक माने गए हैं। बॉलीवुड की उभरती स्टार शर्वरी, जिन्होंने 2024 में अपनी दो हिट फिल्मों मुंजा और ‘महाराज’ से धमाल मचाया है, शर्वरी ने इस पहल का समर्थन किया है। शर्वरी ने कहा यह जानना बेहद सशक्त अनुभव है कि हमारे देश के युवा अपने राष्ट्र निर्माण के विचार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व के सबसे बड़े आइकन्स के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। मुझे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक युवा देश हैं। हमारे पास बड़ी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने के लिए हमें अपनी मातृभूमि को मजबूत करने में भाग लेना होगा।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
विकसित भारत यंग Leaders Dialogue पहल से जुड़ीं Sharvari


