Tag: राखी
ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बांधी राखी
केराकत में रक्षाबंधन पर्व पर सेवा संस्थान (ओम शांति) की ब्रह्माकुमारी बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल और प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल को राखी बांधी। इस दौरान तिलक और आरती की गई।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, प्रेम और विश्वास का पर्व मनाया
सुजानगंज ब्लॉक क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही।

