Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरsought clarification : निरीक्षण में मिली अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन रोककर मांगा...

sought clarification : निरीक्षण में मिली अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन रोककर मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा,जौनपुर। करंजाकला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय छुंछा में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षिका सरिता सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर तो किए थे, लेकिन वे विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका सरिता सिंह का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगने को कहा, साथ ही प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में साफ-सफाई और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि ऐसी स्थितियों की तुरंत सूचना दी जाए।