Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनSonu Nigam संग हाथापाई मामले में शिवसेना विधायक के बेटे पर केस...

Sonu Nigam संग हाथापाई मामले में शिवसेना विधायक के बेटे पर केस दर्ज

सिंगर सोनू निगम जब सोमवार को चेंबूर में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे तो शिवसेना के एक विधायक के बेटे ने न सिर्फ उन्हें धक्का दिया बल्कि टीम मैनेजर के साथ बदतमीजी की। इस मामले में सोनू निगम ने देर का शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।बीस फरवरी की शाम सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम की शिवसेना के एक सदस्य के साथ हाथापाई हो गई, जिसमें सिंगर के दोस्त और बॉडीगार्ड रब्बानी घायल हो गए। रब्बानी फिलहाल अस्पातल में भर्ती हैं। इस घटना के तुरंत बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।मालूम हो कि Sonu Nigam सोमवार को चेंबूर इलाके में अपनी टीम के साथ लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। आरोप है कि तभी स्थानीय विधायक सोनू निगम की टीम मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी करने लगा। विधायक का बेटा सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर की मैनेजर को वहां से हटने के लिए कहने लगा। वहीं जब सोनू निगम स्टेज से नीचे तरने लगे तो पहले तो उसने उनके बॉडीगार्ड रब्बानी को धक्का दिया और फिर सिंगर को। इस चक्कर में रब्बानी को कई चोटें आईं।इस मामले में सोनू निगम ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रही थी कि एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। अगर लोहे की कुछ छड़ें पड़ी होतीं तो आज रब्बानी की मौत हो सकती थी। उन्हें इस तरह से धक्का दिया गया… आप वीडियो में देख सकते हैं… यहां तक कि मैं भी गिरने वाला था।’सोनू निगम ने इस मामले में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिन्होंने उन्हें धक्का दिया था। इस पर वह बोले, ‘मैंने शिकायत इसलिए दर्ज करवाई ताकि लोग समझें और सोच सकें कि जबरदस्ती सेल्फी या तस्वीर क्लिक करने के क्या परिणाम हो सकते हैं। जब वो जबरदस्ती ऐसा कुछ करने की कोशिश करते हैं तो हंगामा होता है, धक्का मुक्की होती है। लोगों का अहंकार बाहर निकलता है।’सोनू निगम पर हमले का वीडियो वायरल सोनू निगम पर हमले का वीडियो एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब सोनू निगम स्टेज से नीचे उतर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें धक्का दे रहे हैं। इनमें से एक स्टेज से नीचे गिर गया। यह वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया। वहीं सोनू निगम के बॉडीगार्ड और दोस्त-हरि और रब्बानी को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।देर रात थाने पहुंचे सिंगर और विधायक प्रकाश फटेरपेकर वहीं पुलिस ने बताया कि सिंगर सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 341 और धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार देर रात सोनू निगम शिकायत दर्ज करवाने चेंबूर थाने पहुंचे। उनके कुछ देर बाद ही विधायक प्रकाश फटेरपेकर भी थाने पहुंचे। सोनू निगम की शिकायत के आधार पर विधायक प्रकाश फटेरपेकर के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई।