दिवाली 2024 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुशियां लेकर आई क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर बड़े टकराव के बावजूद भी सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3, दोनों ही फ़िल्में थिएटर में दर्शकों को लाने में कामयाब हुईं और शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई। सिंघम अगेन और भूल भुलैया-3 के संयुक्त कारोबार ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, बल्कि इंडस्ट्री का आत्मविश्वास भी फिर से जगाया है। सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 अलग-अलग शैलियों की दो फिल्में लेकिन अपनी प्रâैंचाइज़ अपील से एकजुटता, उत्साह, आत्मविश्वास और आशावाद की लहर ला दी है, जिससे इंडस्ट्री का मनोबल काफी बढ़ गया है। हाल के वर्षों में, हिंदी फिल्म उद्योग महामारी के नुक़सानों से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है, क्योंकि अभी भी कई फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में विफल रही हैं। इस दिवाली पर खचाखच भरे सिनेमा हॉल इस बात का सबूत हैं कि सिल्वर स्क्रीन का जादू अभी भी फीका नहीं पड़ा है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
Singham Again व Bhool Bhulaiya 3 ने किया 500 करोड़ से ज्यादा collection


