शारदा सिन्हा एक मशहूर सिंगर रह चुकी है और आपको बता दें कि 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनके निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है और साथ ही साथ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनके जाने का खालीपन हर किसी को खल रहा है। कहा जाता है कि शारदा सिन्हा की रगों में संगीत बसता था। उनका एक ऐसा दिन भी नहीं बीतता था जब वह रियाज किए बिना रह जाती थी।कोई भी परिस्थिति हो या कुछ भी हो जाए लेकिन वह गाना-गाना बिल्कुल नहीं छोड़ती थी। कुछ घण्टे पहले ही शारदा के यूट्यूब चैनल पर उनका एक वीडियो शेयर किया गया है और इसमें वह अस्पताल में रियाज करती हुई नजर आई। शारदा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रियाज करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान वह ‘सैया निकस गए’ गाने को अपनी धुन में गाती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने सफेद चादर ओढ़ी हुई है और वह काफी ज्यादा बीमार नजर आ रही है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके गाने से उनका कोई रोक नहीं पाया। बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का यह वीडियो देखकर अब लोग काफी ज्यादा इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में अब सिंगर शारदा के फैंस भी उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआएं करते हुए नजर आ रहे हैं। छठ पर्व पर उनके न होने पर लोगों का दिल टूट सा गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जब तक दुनिया रहेगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Sharda Sinha का अस्पताल में रियाज करते हुए ही निकला दम


