जौनपुर धारा, जौनपुर। नेहरू बालोद्यान इण्टर कॉलेज कन्हईपुर में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम एवं द्वितीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.चंद्रकला सिंह जिला आयुक्त गाइड ने स्काउट गाइड के बच्चों को अनुशासन में रहने के साथ ही सेवा भाव को अपने अंदर आत्मसात करने का व दूसरों की सेवा और सहयोग की भाव रखना प्रमुख उद्देश्य बनाने को कहा। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग काउंसलर अजय चौहान ने किया। प्रशिक्षक नितेश कुमार प्रजापति व निराली पटेल ने स्काउट गाइड बच्चों को प्रार्थना, प्राथमिक चिकित्सा, झंडागीत, नियम, प्रतिज्ञा तथा टेंट और पुल के बारे में विधिवत जानकारी दी। आए हुए अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद सुनीता सिंह ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Scout Guide Jaunpur : सेवा करना स्काउट गाइड का प्रमुख उद्देश्य : डॉ.चंद्रकला सिंह

Previous article


