Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनSanjay Datt video virel : संजय दत्त ने 65 की उम्र में...

Sanjay Datt video virel : संजय दत्त ने 65 की उम्र में फिर लिये सात फेरे, वीडियो वायरल

संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं उनका अंदाज और स्टाइल हर एक का दिल जीत लेता है। पिछले कुछ समय से संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो फैन्स को खास पसंद आ रहा है, वहीं इन दिनों संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि संजय दत्त अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त फैमिली के साथ पार्टी या अपने नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करते नहीं बल्कि शादी करते नजर आ रहे हैं। 65 साल की उम्र में संजय ने एक बार फिर सात फेरे लिये। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे संजय दत्त के इस वीडियो में देखा जा सकता है संजय अपनी ही पत्नी मान्यता दत्त के साथ फिर से सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। वहीं शादी के 16 साल बाद एक्टर ने मान्यता के साथ नवरात्रि के खास मौके पर फिर से सात फेरे लिए हैं। आपको बताते चलें कि मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। एक्टर ने ऋचा शर्मा के साथ साल 1987 में पहली शादी की थी। ऋचा से संजय की एक बेटी हुई थी जिसका नाम त्रिशाला रखा था। वहीं दूसरी शादी संजय ने 1998 में रिया पिल्लई के साथ की थी, लेकिन दोनों जल्द ही अलग हो गए थे। वहीं रिया से अलग होने के 10 साल बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी रचाई थी।