जौनपुर धारा,जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र2024-25 के लिए छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने और प्रवेश पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दिया है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को अपने परीक्षा फार्म भरने और प्रवेश पत्र प्राप्त करने में डिजिटल माध्यम से सहूलियत देने का प्रयास किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 के छात्रों का डेटा पहले ही समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, लेकिन कई छात्रों के एनरोलमेंट नंबर गलत या अधूरे भरे गए थे, जिसके कारण उनका डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया था कि वे छात्रों के गलत या अधूरे एनरोलमेंट नंबर को सही कर लें। महाविद्यालयों को इस सुधार के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि के भीतर डेटा अपडेट नहीं किया गया तो छात्रों का परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। परीक्षा फार्म भरने और प्रवेश पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया इस पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से अपील की है कि वे समय रहते अपने छात्रों के डेटा को अपडेट कर लें, ताकि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कोई समस्या न आए।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Samarth portal mandatory : परीक्षा फार्म भरने के लिये समर्थ पोर्टल अनिवार्य



