― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनRelease dates changed : साल 2024 में बदले इन फिल्मों के रिलीज...

Release dates changed : साल 2024 में बदले इन फिल्मों के रिलीज डेट

बॉलीवुड के मलियारों से साल 2024 में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और आने वाले लास्ट के दो महीनों में कई मूवीज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। नवंबर और दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इसी बीच साल की मच-अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। साउथ सुपरस्टार की ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे एक दिन पहले 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। ‘पुष्पा 2’ से पहले कई फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया जा चुका है।

अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 15 नवंबर को आने वाली थी। अब अजय देवगन की ये फिल्म साल 2025 में 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इस शाहिद कपूर की इस फिल्म को नई रिलीज डेट 14 फरवरी, 2025 दी है।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया है और फाइनली 6 सितंबर आने वाली थी। लेकिन विवाद के चलते एक बार फिर रिलीज डेट बदलनी पड़ी। हालांकि, अभी तक नहीं रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ 10अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज डेट चेंज हुई और ये 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की पहले रिलीज डेट 6 सितंबर थी। फिर अक्षय कुमार की इस फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

Share Now...