Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरraped a minor : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया बलात्कार

raped a minor : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया बलात्कार

  • दोस्त के साथ भी किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शादी का झांसा देकर युवक एक नाबालिग के साथ 7 महीने तक दुष्कर्म करता रहा और अपने दोस्त के साथ भी मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन जब लड़का उसे छोड़कर चला गया तो नाबालिग ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है, तथा दूसरे की तलाश में जुटी है। युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देकर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, तथा बुधवार को उसके घर से विशाल उर्फ कोमल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा फरार साथी विकास की सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान हेतु न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर आरोपी विकास नहीं मिला तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी, उन्होने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर निवासी विशाल मौर्य ने महराजगंज के एक गांव निवासी नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पिछले महीने दोस्त को भी साथ लेकर सामुहिक दुष्कर्म कर नाबालिग को छोड़कर भाग गया। किसी से बताने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।