Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरRape of Minor Girl : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में महिला...

Rape of Minor Girl : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म मामले में महिला समेत चार पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की से बलात्कार के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने मामला दर्ज कराया है कि 13 अप्रैल को पड़ोस के रहने वाले लोगों ने साजिश करके उसकी नाबालिक पुत्री को बहका फुसलाकर लाल दरवाजे के पास स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में ले जाकर उसे बंधक बनाकर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में आरोपियों ने मारने-पीटने के साथ-साथ गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सफीक अंसारी पुत्र अकरम, अकरम अंसारी पुत्र अज्ञात, मो.तौफीक पुत्र मोहम्मद अकरम, जमीला खातून पत्नी मोहम्मद अकरम के खिलाफ मुकदमा अपराध धारा 363,366,376,323,504,506 व 5/6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान अंकित करते हुए उसे जिला महिला अस्पताल डॉक्टरी के लिए भेज दिया। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी द्वारा की जा रही है।