Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनRanveer-Deepika ने पूरी की पैपराजी की ख्वाहिश

Ranveer-Deepika ने पूरी की पैपराजी की ख्वाहिश

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण,जो बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया।इसके साथ ही रणवीर और दीपिका ने अपनी मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसने दुनियाभर के लोगों के दिलों को छू लिया। 8 सितंबर को इस कपल ने अपनी बेबी गर्ल का अपने जीवन में स्वागत किया, जिससे उनके चाहने वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा, जिसका मतलब आशीर्वाद और प्यार है। हाल ही में रणवीर सिंह के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पापाराजी ने उनसे बड़ी उम्मीद से उनकी बेटी ‘दुआ’ से मिलने की मांग की थी। ऐसे में, इस कपल ने आज उनकी यह ख्वाहिश पूरी की और मुंबई में एक खास आयोजन के दौरान बेबी ‘दुआ सिंह’ से उन्हें मिलवाया। दीपिका और रणवीर अपनी पैरेंटहुड के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं, और अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी छोटी सी बच्ची के साथ समय बिता रहे हैं।