― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरRam Katha Jaunpur : 5 हजार महिलाओं के साथ निकाला भव्य कलश...

Ram Katha Jaunpur : 5 हजार महिलाओं के साथ निकाला भव्य कलश यात्रा

सुन्दर झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र, पंडाल में पहुँचे श्रद्धालु

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को नगर के गोपी घाट से निकलकर कलश यात्रा चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज पॉलिटेक्निक चौराहा वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में स्थित पंडाल में पहुंचा।

भव्य कलश यात्रा में आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, पूरा जिला राममय हो गया। पीले परिधानों में 5,000 महिलाओं ने सिर पर चुनरी और कलश धारण किए नगर में कदम रखा, तो हर गली और चौराहे पर आस्था का अनोखा दृश्य उभरा।

राम कथा के निमित्त इस भव्य कलश यात्रा ने शनिवार को पूरे जिले को राममय बना दिया। महिला श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुई थीं, इस दौरान जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत में पुष्प वर्षा की गई। आस्था की इस धारा के साथ आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

बीआरपी इंटर कॉलेज पंडाल में यात्रा के समापन पर 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। रामकथा के मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार शाम 3 बजे से 6 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण महाराज राम कथा का रसपान कराएंगे।

उन्होंने जौनपुर के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समय से पंडाल में पहुंचकर इस सुंदर कथा का आनंद लें और अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होने कलश यात्रा में आए हुए सभी महिला श्रद्धालुओं सहित शामित सभी राम भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी श्री राम कथा में भाग लेने की अपील की है।

Share Now...