पिछले सीजन टीम के स्टार बल्लेबाज बनकर चमके रजत पाटीदार चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रजत एड़ी की चोट से उबर नहीं सके हैं और इस वजह से वह आईपीएल 2023 को मिस करेंगे।रजत के रिप्लेसमेंट का ऐलान अब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नहीं किया है। हालांकि, आरसीबी के खेमे में रजत की जगह कौन लेगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। रजत को रिप्लेस करने को लेकर अभिमन्यु ईश्वरन का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है।इंडिया-ए की कमान संभाल रहे अभिमन्यु ईश्वरन का रिकॉर्ड क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शानदार रहा है। 78 फर्स्ट क्लास मैचों में उनका औसत 45.33 का रहा है और वह 5 हजार से ज्यादा रन कूट चुके हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में भी अभिमन्यु ने 3 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो अभिमन्यु ने इस फॉर्मेट में 27 मैचों में कुल 728 रन ठोके हैं।घरेलू क्रिकेट में रोहन कुन्नुममल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में दमदार रहा है। केरल के इस युवा ओपनर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले पिछले पांच मैचों में से चार में रोहन ने सेंचुरी जमाई है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी रोहन ने भी बल्ले से दमदार प्रदर्शन करके दिखाया था और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 28 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं, उन्होंने चिन्नास्वामी के मैदान पर गोवा के खिलाफ खेलते हुए 134 रन भी कूटे थे।उत्तर प्रदेश के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार भी रजत पाटीदार को आरसीबी के खेमे में रिप्लेस कर सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में सौरभ का प्रदर्शन बेमिसाल रहा था और उसके बाद उन्होंने भारत की टेस्ट टीम में भी जगह बनाई थी। 2019-20 घरेलू सीजन में सौरभ की फिरकी जमकर घूमी थी और उन्होंने 44 विकेट झटके थे।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
Rajat Patidar की जगह किसकी होगी RCB के खेमे में एंट्री

Previous article
Next article


