
जौनपुर धारा, सिकरारा। नवनियुक्त थानाध्यक्ष महेश सिंह ने सिकरारा थाने का चार्ज ग्रहण करने के बाद कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध पे़ड कटाई, पशु तस्करी, शराब माफियाओं तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पदभार के तुरंत बाद वे क्षेत्र भ्रमण को निकले उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत सुनी जाएगी और पूर्णता उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान प्रेस के लोगों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों से कोई समझौता नहीं, गरीब-अमीर में बिना फर्क के न्याय दिलाना, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र की जनता चैन की नींद सोये, इसके लिए मैं चौबीसों घंटा प्रयत्नशील रहूंगा।
- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
जौनपुर धारा, खुटहन। सरायख्वाजा क्षेत्र के मीरापुर गांव में मासूम छात्र की बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी राहुल कुमार यादव का सात वर्षीय पुत्र रितेश कुमार यादव गांव की प्राइमरी पाठशाला से पढ़कर खाना खाने की छुट्टी में पैदल घर जा रहा था। उसी समय ईट भट्टी पर मिट्टी पहुंचाने वाले तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यातायात पुलिस की बात की जाए तो वह सिर्फ दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान करने में जुटी रहती है।जार से अधिक बतायी जाती है।


