दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल (IPL 2023) में अपना दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ (DC vs GT) खेल रही है. आईपीएल के 16वें सीजन को कई खिलाड़ी इंजरी के कारण मिस कर रहे हैं. उनमें से एक सबसे बड़ा नाम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का है जो दिसंबर में भयावह कार हादसे का शिकार हो गए थे. पिछले महीनों से पंत घर में अपनी चोटों से उबर रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी टीम दिल्ली के सपोर्ट में अरुम जेटली स्टेडियम में नजर आए.ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, पंत अरुण जेटली स्टेडियम में सभी से मुलाकात करते नजर आए. पंत अभी स्टिक का सहारा ले रहे हैं, इसके अलावा मैदान में सीढ़ियों से उतरने के लिए एक और सहारा लेना पड़ा. समय-समय पर युवा बैटर अपनी हेल्थ का अपडेट फैंस को देते रहते हैं. पंत को मैदान में देख फैंस भी काफी खुश नजर आए. पंत को काफी हद तक फिट वीडियो में देखा जा सकता है.दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित कर दिया. लेकिन दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. टीम की तरफ से कि उम्मीद के मुताबिक बैटिंग देखने को नहीं मिली. गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं, एल्जारी जोसेफ ने भी दो विकेट झटके. दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के सामने 163 रन का टारगेट रखा है.
― Advertisement ―
रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई लोकतंत्र की ताकत, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ऐतिहासिक वोटिंग
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस बार हुए विधानसभा चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिसने देश के लोकतंत्र की...
ऋषभ पंत ने 3 महीने बाद देखा मैदान का नजारा

Previous article


