Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

सरायख्वाजा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल के निर्देशानुसार आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की ओर से एसपी गुप्ता मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘मेरी मां’ विषय पर पोस्टर और काव्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य प्रथम

पोस्टर प्रतियोगिता में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की छात्रा सानिया मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आशीष शैलेंद्र प्रजापति द्वितीय रहे, जबकि एमबीए-एचआरडी की खुशी सिंह और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंकुर मौर्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, काव्य लेखन प्रतियोगिता में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम, फार्मेसी विभाग के अनुराग यादव ने द्वितीय तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के शशिकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. आश्रेया दुबे, डॉ. इंद्रजीत सिंह और डॉ. दिनेश कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मक चिंतन के साथ साहित्यिक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है।