Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University Jaunpur : यूएसपी से बनती है कारपोरेट में अलग पहचान...

Purvanchal University Jaunpur : यूएसपी से बनती है कारपोरेट में अलग पहचान : प्रो.एचके सिंह

एचआरडी विभाग में हुआ एक दिवसीय विशेष व्याख्यानजौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन बुधवार को हुआ। इसमें बीएचयू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच.के.सिंह ने कहा कि आज के कारपोरेट की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ.सिंह ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके शुरुआती दिनों में ऑल इण्डिया रेडियो ने उनकी आवाज और उनकी लम्बाई के कारण अस्वीकार कर दिया था। बाद में वहीं लम्बाई और आवाज उनकी सफलता की पहचान बनी। डॉ.सिंह ने बताया यूनिक सेलिंग प्रपोजिसन(यूएसपी) के आधार पर आप कारपोरेट की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ.सिंह कास्वागत विभागाध्यक्ष डॉ.रसिकेश ने किया। संकायाध्यक्ष प्रो.अजय द्विवेदी नेप्रबंध अध्ययन संकाय के समस्त विभागों के बारे में प्रो.सिंह को बताया। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो.मानस पांडेय ने छात्रों को प्रबन्ध के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ.रसिकेश ने स्वागत उद्बोधन दिया और एचआरडी विभाग की प्रगति आख्या के बारे में बताया। संचालन डॉ.अभिनव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डॉ.रसिकेश, डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.मानस पांडेय, डॉ.अभिनव श्रीवास्तव, डॉ.प्रवीण मिश्रा, डॉ.अनुपम कुमार, डॉ.राजेश कुमार, शोध छात्रा उपासना जायसवाल, धीरज शर्मा, पद्मजा, शुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।