Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरPurvanchal University Jaunpur : पीयू के चीफ वार्डेन डा.मनीष सिंह को मानव...

Purvanchal University Jaunpur : पीयू के चीफ वार्डेन डा.मनीष सिंह को मानव रत्न सम्मान से सम्मानित

  • प्रयागराज के रिसॉर्ट में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इंजीनियिंरग संस्थान के भौतिक विज्ञान के शिक्षक डॉ.मनीष प्रताप सिंह को प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत की ओर से मानव रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। हाई कोर्ट की जस्टिस मंजू रानी चौहान को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन प्रयागराज रिसॉर्ट मे किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की जस्टिस मंजू रानी चौहान और विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा थी। इनके अलावा किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नंद गिरी टीन मां थी। जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक चीफ वार्डेन डॉ.मनीष प्रताप सिंह को मानव रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि आजकल व्हाट्सएप पर भी कुछ लोग ऐसा लिख देते हैं जो दूसरे व्यक्ति से संबंधित नहीं होता है इससे उस व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। उन्होंने मानवाधिकारों के विषय में गहनता से प्रकाश डाला। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने डिजिटल युग में मानवाधिकार को कैसे संरक्षित किया जाए, इस विषय पर विस्तार से अपना विचार रखा। किन्नर अखाड़े की महामण्डलेश्वर कौशल्यानन्द गिरी टीना मां ने कहा कि आज भी किन्नर कि मानवाधिकारों की कोई बात नहीं करता है। 2014 में सुप्रीम कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद पुनः अधिकार प्राप्त हुए। परंतु अभी भी समाज में सामान्य अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है और इस लड़ाई में मानवाधिकार संगठन अपना समुचित भागीदारी दे रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अरविंद सिंह ने किया।