Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरत्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

जौनपुर धारा, खेतासराय। आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ और देव दीपावली व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार देर शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला।

पुलिस को सड़कों पर देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। नगर चौकी प्रभारी तारिक अंसारी के नेतृत्व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ देर शाम कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस का फ्लैग मार्च चौराहा से शुरू होकर पुरानी बाजार होते हुए चौकी पर लौटकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। चौकी प्रभारी तारिक अंसारी ने छात्रों से भी वार्ता कर उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत आती है तो तुरंत 112 पर काल करें।