Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरPolice investigation : मीटर रीडरों का वेतन व पीएफ लेकर कम्पनी फरार

Police investigation : मीटर रीडरों का वेतन व पीएफ लेकर कम्पनी फरार

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग उपखण्ड कबीरूद्दीनपुर पॉवर हाउस के अंतर्गत मीटर रीडिंग का कार्य में स्टालिंग टेक्नालाजी एंड सर्विस के द्वारा मीटर रिडींग का कार्य रह रहें थे।जिसके फरार होने की बात आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीटर रीडरों का आरोप है कि कम्पनी करोडों का गबन कर रातो-रात रफू चक्कर हो गयी। मीटर रीडर अजय चौहान द्वारा गौराबादशाहपुर थाना पर एफआईआर दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि स्टालिंग टेक्नालाजी एण्ड सर्विस कंपनी द्वारा 2माह तक वेतन ना मिलने पर मीटर रीडरों ने जब कम्पनी के एमडी से शिकायत की तो एमडी ने बहाना बनाकर 4महीना तक टाला, एमडी की कार्यशैली देख मीटर रीडरों को शक हुआ। मीटर रीडरों की माने तो 4 महीने का वेतन वा 32महीने का पीएफ लेकर कम्पनी फरार हो गयी है। मीटर रीडर शिकायतकर्ता अजय चौहान ने कम्पनी के एमडी अन्नतराम रेड्डी पता पद्ममवती पुरम तिल्चनूर रोड तिरूपती अर्बन आंध्र प्रदेश के खिलाफ थाना गौराबादशाहपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।