Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुंगराबादशाहपुर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा नगर

मुंगराबादशाहपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया और कई स्थानों पर लंगर का आयोजन हुआ।
Homeअपना जौनपुरPolice engaged in investigation : पांच गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए...

Police engaged in investigation : पांच गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत घनश्यामपुर बाजार में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पांच गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपए के सामान चोरी की कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घनश्यामपुर पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर उत्तर दिशा में बदलापुर-शाहगंज मार्ग के किनारे स्थित पंचम शर्मा, लालसाहब शर्मा, सुरेश शर्मा के सैलून की दुकान, मंगला यादव के पान की दुकान में तथा रमेश रजक की इस्तरी की दुकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपए के सामान चोरी कर लिया। दुकान पर पहुंचने पर शनिवार की सुबह दुकानदार राम लोचन को चोरी के बारे में पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस चौकी से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर हुए चोरी की घटना ने पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खोल कर रख दिया है।

Previous article
Next article