Jaunpur News : एम.एड.पाठ्यक्रम में द्वितीय काउंसिलिंग 9 दिसम्बर को
जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एम.एड.पाठ्यक्रम (सत्र 2024-26) में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 9दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30बजे विश्वविद्यालय परिसर के विश्वश्वरैया हाल, यू.एन.एस. इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित की जाएगी।
सामान्य रैंक 001 से 433 तक के अभ्यर्थी, जिन्होंने अब तक प्रवेश नहीं लिया है,इस काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपना काउंसिलिंग पत्र 02 दिसम्बर 2024 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbspu.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रारूप ‘क’ एवं ‘ख’विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर उन्हें पूर्ण रूप से भरकर, काउंसिलिंग हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
Jaunpur News : प्राइवेट लाइनमैन की पिटाई के मामले में चार पर केस
जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला बाजार में गत शनिवार को अवर अभियंता फरहान आलम के नेतृत्व में लगाए गए विद्युत बिल वसूली कैंप में मनबढ़ो के द्वारा प्राइवेट लाइनमैन को लात घूंसो से मार पीटकर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित दो नामजद सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पिलकिछा पॉवर हाउस पर प्राइवेट लाइनमैन के पद पर तैनात विनोद मौर्या ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह कैम्प में बैठ बकाया वसूली वâर रहा था। गांव के राजकुमार गौतम, रितेश गौतम व दो अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। जिनसे बकाया बिल जमा करने को कहते ही वे उग्र हो गए। चारों मिलकर उसे लात घूंसो से पीटने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमले में उसके पेट और सीने में आंतरिक चोटें आई हैं। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jaunpur News : प्रस्तावित संशोधित समय-सारिणी जारी
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों हेतु सामान्य वर्ग के छात्रों से सम्बन्धित पाठ्यकमो का मास्टर डाटाबेस तैयार कराने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु वर्ष 2024-25 के लिए विस्तृत प्रस्तावित संशोधित समय-सारिणी जारी की गयी है। जिसकी प्रक्रियात्मक कार्यवाही का विवरण निम्नवत है। प्रदेश में स्थिति नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करने की पूर्व निर्धारित समयावधि 10 जुलाई, 2024 से 05 दिसम्बर, 2024 तक थी जिसकी संशोधित समयावधि 31 दिसम्बर 2024 तक बढायी गयी है। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस/सीटों आदि का सत्यापन किया जाना। पूर्व निर्धारित समयावधि 12 जुलाई, 2024 से 10 दिसम्बर, 2024 तक थी जिसकी संशोधित समयावधि 05 जनवरी 2025 तक बढायी गयी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस/सीटों आदि का सत्यापन पूर्व निर्धारित समयावधि 15 जुलाई 2024 से 16 दिसम्बर 2024 तक थी। द्वितीय चरण छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पूर्व निर्धारित समयावधि 17नवम्बर से 31 दिसम्बर 2024 तक थी जिसकी संशोधित समयावधि 15 जनवरी 2025 तक बढायी गयी है। अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों हेतु तृतीय चरण में समय-सरणी जारी है, अनु.जाति/जनजाति के छात्र तृतीय चरण में 01 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते है।
Jaunpur News : महिला को जमीन दिलाने के नाम पर लगाया 7 लाख का चुना
जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के लल्लापुर गांव निवासी महिला से उसके रिश्तेदार ने जमीन तथा गिफ्ट में कार दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव निवासी अंजलि तिवारी पत्नी कमलेश तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें उसने अपने एक दूर के रिश्तेदार रविकांत उर्फ विपुल पुत्र रामगोपाल मिश्र निवासी दिनदासपुर औदार थाना सिंधोरा वाराणसी ने बाबतपुर में एक जमीन में इनवेस्ट को लेकर प्रलोभन दिया। उसने कहा जमीन के लेने पर जमीन के साथ ही एक कार गिफ्ट मिलेगी। पहले तो उसने 10 अगस्त2017 को जमीन के लिए तीन लाख का चेक लिया। उसके बाद जमीन का कोई बैनामा या कागजात नही बनवाया। उसके बाद 15अगस्त को पुनः जमीन के लिए चार लाख दो हजार तीन सौ और बहला फुसलाकर ले लिया। काफी दिनों तक कुछ नही हुआ। अन्त मे अंजली ने उसे कानूनी नोटिस भेजा। अंजली के द्वारा नोटिस भेजने से नाराज होकर उन लोगों ने धमकी व गाली गलौज भी दिया। अंजली की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।



