Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeउत्तर प्रदेशPMO की टीम ने देखी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति

PMO की टीम ने देखी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति

  • जुलाई में पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंची पीएमओ की टीम ने निरीक्षण और बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पीएमओ की टीम ने कमिश्नरी में विकास का खाका खींचा। टीम ने सिगरा में बन रहे स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रगति देखी और मॉडल के जरिए पूरी जानकारी ली।

परियोजनाओं से जुड़े सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया। टीम ने कार्यों को निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने को कहा। जुलाई में पीएम मोदी ने सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास किया था।  पीएमओ की टीम ने सिगरा स्टेडियम, राजातालाब के गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नमो घाट, शहंशाहपुर बायो सीएनजी प्लांट, रामनगर स्थित पराग डेयरी परिसर में बायो सीएनजी प्लांट का निरीक्षण किया। इसके अलावा निगम के वित्त, शहरी योजनाएं, स्वास्थ्य, पोषण, सैनिटेशन, वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में बैठक की। एनएचएआई के फोर और सिक्सलेन प्रोजेक्ट व रोपवे के कार्य को समय से पूरा कराने को कहा। स्मार्ट सिटी से पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियम की कार्य प्रगति पीएमओ टीम ने देखी।