HomeदेशPM Modi ने साइप्रस में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर क्रिस्टोडुलाइड्स को दी...

PM Modi ने साइप्रस में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर क्रिस्टोडुलाइड्स को दी बधाई

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 फरवरी) को निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स को साइप्रस का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि वो साइप्रस के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं. रविवार को हुए चुनाव में पूर्व विदेश मंत्री क्रिस्टोडुलाइड्स को साइप्रस का नया राष्ट्रपति चुना गया. उनके प्रतिद्वंद्वी अनुभवी राजनयिक आंड्रेस मावरोयियानिस ने अपनी हार स्वीकार ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “साइप्रस के राष्ट्रपति चुने जाने पर महामहिम निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स को बधाई. मैं भारत-साइप्रस संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.” अल अजीरा ने बताया कि 49 वर्षीय निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने विभाजित भूमध्यसागरीय द्वीप पर 48.1 प्रतिशत की तुलना में 51.9 प्रतिशत वोट के साथ साथी राजनयिक आंड्रेस मावरोयियानिस को हराया है.

‘हम उस बदलाव को हासिल नहीं कर सके…’

66 वर्षीय मावरोयियानिस ने संवाददाताओं से कहा, “आज रात एक यात्रा समाप्त हो गई है, एक महान यात्रा जिसे मैंने हजारों लोगों के साथ साझा किया. मुझे खेद है कि हम उस बदलाव को हासिल नहीं कर सके जिसकी साइप्रस को जरूरत थी.” चुनाव के नतीजों से पहले क्रिस्टोडुलाइड्स ने कहा था कि “साइप्रस के लोग जानते हैं और समझते हैं कि क्या दांव पर लगा है. मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है.”

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने दी बधाई

साइप्रस में ब्रिटिश उच्चायुक्त इरफान सिद्दीक ने ट्वीट कर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्रिस्टोडुलाइड्स को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “निर्वाचित-राष्ट्रपति @Christodulides को बधाई और शुभकामनाएं! #UKCYties यूके और उसके लोगों के लिए लंबी, मजबूत और महत्वपूर्ण हैं. मैं आपके और आपकी टीम के साथ हमारी द्विपक्षीय और कॉमनवेल्थ साझेदारी में और साइप्रस सेटलमेंट पर आपके प्रयासों के समर्थन में काम करने के लिए उत्सुक हूं.

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here