Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur में पेंशनरों का आक्रोश, 21 अप्रैल को देशभर में धरना-प्रदर्शन

Jaunpur में पेंशनरों का आक्रोश, 21 अप्रैल को देशभर में धरना-प्रदर्शन

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 21 अप्रैल को देशभर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत जनपद जौनपुर में भी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी गई है।

जनपद अध्यक्ष सी.बी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 का विरोध जताया। उनका आरोप है कि सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उन्हें वेतन आयोग की शर्तों से बाहर रखा गया है।

जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक लगभग 1800 पेंशनरों ने अपनी सहमति दी है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया जाता।

बैठक में पेंशनरों ने सभी साथियों से अपील की कि 21 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं।

इस अवसर पर रामआसरे रजक, मिठाई लाल, पलकधारी, के.के. तिवारी, कंचन सिंह, शेषनाथ सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी एवं पेंशनर मौजूद रहे।