Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Road Accident: दो बाइकों की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की...

Jaunpur Road Accident: दो बाइकों की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक रोहन सोनकर निवासी बैसपार, बक्शा, शम्भूगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह उतरीजपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहन सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।