Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुंगराबादशाहपुर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, नात-ओ-सलाम से गूंजा नगर

मुंगराबादशाहपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया और कई स्थानों पर लंगर का आयोजन हुआ।
Homeअपना जौनपुरorganizing street drama : यातायात माह के दौरान रैली और नुक्कड़ नाटक...

organizing street drama : यातायात माह के दौरान रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात माह के तहत शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। लॉयल वंडर स्कूल, मछलीशहर के 400बच्चों के साथ क्षेत्राधिकारी मछलीशहर गिरेंद्र कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक जी.डी.शुक्ला और सैय्यद हुसैन मुन्तजर ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की। प्रभारी निरीक्षक यातायात जी.डी.शुक्ला ने वाजिदपुर तिराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई, साथ ही, शहर के प्रमुख तिराहों पर वाहनों को सड़क पर गलत तरीके से खड़ा करने वालों को चेतावनी दी गई। यातायात्ा नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,954 वाहनों का चालान किया गया। काली फिल्म लगे वाहनों से फिल्म हटवाई गई और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया गया। हेलमेट और सीटबेल्ट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की गई। लाउडस्पीकर के माध्यम से शहरवासियों को यातायात नियमों के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।