Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पति व बच्चों को छोड़ महिला ने थामा प्रेमी...

Jaunpur News : पति व बच्चों को छोड़ महिला ने थामा प्रेमी का दामन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नक्खास में दो बच्चों की मां ने प्रेम प्रपच के चक्कर में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1सप्ताह पूर्व इसी मोहल्ले की एक महिला अपने दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी, ससुराल के लोगों के काफी तलाश के बावजूद नहीं मिली। पति ने मंगलवार के दिन कोतवाली में अपने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। वहीं पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ मुंबई की हवा खाने के बाद वापस लौटी विवाहित प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। परिजन के काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह अपने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। महिला को अपने एक 7वर्षीय व 5 वर्षीय पुत्रों का भी मोह नहीं रहा। उसपर प्रेमी का नशा इस कदर सवार हुआ कि सब कुछ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस विवाहिता को समझने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे लेकिन विवाहित किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।