Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारनौकरियाँNHPC इंडिया ने जारी की भर्ती अधिसूचना

NHPC इंडिया ने जारी की भर्ती अधिसूचना

NHPC इंडिया ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार संस्थान में बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिसके लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट nhpcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से NHPC इंडिया में 388 पद भरे जाएंगे. 

  • जूनियर इंजीनियर सिविल: 149 पद
  • जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 74 पद
  • जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल: 63 पद
  • जूनियर इंजीनियर ई एंड सी: 10 पद
  • पर्यवेक्षक आईटी: 9 पद
  • पर्यवेक्षक सर्वे: 19 पद
  • हिंदी अनुवादक: 14 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 14 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): 8 पद
  • वरिष्ठ लेखपाल: 28

अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से पदानुसार मैट्रिकुलेशन / आईटीआई/ ग्रेजुएशन / पोस्ट- ग्रेजुएशन / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 25,000 रुपये से लेकर 1,19,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा. इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 295 रुपये का शुल्क अदा करना होगा.

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.
  2. फिर उम्मीदवार भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद उम्मीदवार मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म सबमिट करें.
  4. अब उम्मीदवार फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट कर दें.
  5. अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.