जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईकोर्ट ने संत कबीर नगर के जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम को दीवानी न्यायालय का नया जिला जज नियुक्त किया है। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल का उन्नाव जनपद के लिये ट्रांसफर हो गया है। 56वर्षीय अनिल कुमार वर्मा लखनऊ के मूल निवासी हैं। एचजेएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जालौन में 15दिसंबर 2008 को अपर जिला जज नियुक्त हुए। शाहजहांपुर, इटावा, सीतापुर जिलों में बाद में तैनात हुए। अनिल कुमार वर्मा 30 अगस्त 2021 को औरैया के जिला जज बने। 7 अगस्त 2023 से संत कबीर नगर के जिला जज रहे। अब उनकी नियुक्ति दीवानी न्यायालय में बतौर जिला जज हुई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
New District Judge : अनिल कुमार वर्मा होंगे जौनपुर के नये जिला जज

Previous article
Next article

