Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरएनसीसी शिविर में कैडेटों को स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया...

एनसीसी शिविर में कैडेटों को स्वच्छता और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

सीएटीसी-325 के छठवें दिन हाइजीन, खान-पान व बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

कमान अधिकारी ने अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण लेने का किया आह्वान

जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां परिसर में 96 यूपी वाहिनी एनसीसी जौनपुर के तत्वावधान में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-325) के छठवें दिन सोमवार को कैडेटों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में जौनपुर और मिर्जापुर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 500 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

शिविर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबुल फैज ने कैडेटों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाइजीन और स्वस्थ खान-पान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

महिला कैडेटों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं, उनके लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण कैडेटों में अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कैडेटों से शिविर में सीखी अच्छी बातों को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज व देश के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करने का आह्वान किया।

एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह ने बताया कि शिविर में सैन्य प्रशिक्षण के साथ आपदा प्रबंधन, फायरिंग, सेना के संगठन एवं रैंक की जानकारी और विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कैडेटों से प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र में सक्रियता से भाग लेने और अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने को कहा।

एनसीसी अधिकारियों और पीआई स्टाफ ने कैडेटों को अनुशासन, टीम भावना, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी प्रेरित किया।

इस दौरान सूबेदार मेजर जसपाल सिंह, एनसीसी अधिकारी, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ और बड़ी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।