Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur: पेंशनर्स का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन का ऐलान

Jaunpur: पेंशनर्स का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन का ऐलान

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को जिले के हजारों पेंशनर्स कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सी.बी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल किए जाने सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर देशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है। उनका आरोप है कि वित्त विधेयक 2025 के तहत सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है।

पेंशनर्स का कहना है कि जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन आयोग के दायरे से बाहर रखा जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है।

धरना स्थल पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पेंशन वृद्धि, महंगाई राहत का भुगतान, पेंशन राशिकरण की अवधि घटाने और रेल किराए में छूट बहाल करने जैसी मांगें शामिल हैं।

पेंशनर्स ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।