Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरJaunpur: माध्यमिक विद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण...

Jaunpur: माध्यमिक विद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

जौनपुर। जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों और शौर्य प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया।

विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने सभी विद्यालयों, शिक्षकों और छात्राओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने पर जोर दिया।