Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरMurder accused arrested : लपरी गांव में झाड़ियों से मिले युवक के...

Murder accused arrested : लपरी गांव में झाड़ियों से मिले युवक के शव के हत्यारोपित गिरफ्तार

अप्राकृतिक दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका गया था शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव में बीते मंगलवार को  झाड़ियों में 15वर्षीय सत्यम बिंद का शव बरामद किया गया था। सत्यम की हत्या करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हत्यारोपी लपरी गांव निवासी है नौशाद अहमद और अरशद है। इन्हें गुरुवार की सुबह करीब 8.30बजे कोईरीडिहा से मल्हनी जाने वाली रोड के पास पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हत्यारोपियों ने बताया कि बीते मंगलवार की रात दोनों ने मृत सत्यम बिन्द से अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की, उसके बाद जब वो चिल्लाने लगा तो इन्हें डर हो गया कि कहीं ये गांव में जाकर इस बारे में न बता दे, इस डर से नौशाद और अरशद ने गला घोट कर सत्यम को मार डाला। इसके बाद तीन फीट का गड्ढा खोदा और सत्यम सर गड्ढे में गाढ़ दिया, इसके बाद उसके धड़ को वहीं झाड़ियों में फेकर वहां से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित नशे के आदी थे और सत्यम की हत्या भी शराब के नशे में की गई थी। बता दें कि मृतक सत्यम बिंद जो लपरी गांव का निवासी था, बीते मंगलवार को उसका शव लपरी गांव में झाड़ियों में पाया गया था। सत्यम गांव के चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है और वह अपने चाचा प्रकाश बिन्द के साथ रहता था। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया की हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।