― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर ने बनाया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर ने बनाया रिकॉर्ड

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष में जनपद को 2700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, लेकिन जनपद के युवाओं के उत्साह और मेहनत ने इस लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ दिया। योजना के तहत कुल 9786आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8406आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए। इनमें 4026आवेदन ऋण प्रदान करने के लिए स्वीकृत हुए, जबकि 4092आवेदनों के सापेक्ष युवाओं को ऋण भी प्रदान किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस वित्तीय वर्ष में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जो युवा इस योजना से लाभान्वित हुए हैं, वे अपने अनुभव साझा कर अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस सफलता के लिए उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, प्रबंधक गौरव सहित सभी बैंक प्रतिनिधियों और अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

Share Now...