जौनपुर। अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर यूपीएमएसआरए जौनपुर इकाई के दवा प्रतिनिधियों ने बुधवार को चार श्रम संहिताओं के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र भेजा। इसमें चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने, बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976 को जारी रखने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की छंटनी व स्थानांतरण पर रोक लगाने, समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने तथा न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये प्रतिमाह घोषित करने सहित कई मांगें उठाई गई। मांगपत्र देने में अनिल मिश्रा, अजय चौरसिया, राजेश रावत, अच्युत दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, शैलेंद्र मौर्य और राघवेंद्र सोलंकी सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
श्रम संहिताओं के विरोध में दवा प्रतिनिधियों ने मनाया काला दिवस
9

Previous article

