मिशन इंपॉसिबल 8 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टॉम क्रूज की इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। इन तस्वीरों में टीवी अदाकारा अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अवनीत कौर ब्लैक एंड व्हाइट लुक में परफेक्ट लग रही हैं। अवनीत कौर के पीछे इस फिल्म का भव्य सेट साफ देखने को मिल रहा है। फैंस को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि अवनीत कौर, टॉम क्रूज के साथ खड़ी हुई हैं। सोशन मीडिया पर वायरल तस्वीर में अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ जमकर पोज देती नजर आ रही हैं। टॉम क्रूज तस्वीर में ब्लैक लुक में दिख रहे हैं वहीं अवनीत कौर भी उनको कड़ी टक्कर दे रही हैं। सेट पर अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ खूब बातें करती नजर आईं। अवनीत कौर का कॉन्फिडेंस देखकर तो फैंस चौंक गए हैं। अवनीत कौर की हॉलीवुड में एंट्री होने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। अवनीत कौर की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोग कह रहे हैं कि अवनीत कौर ने टीवी जगत का नाम रोशन कर दिया है। जबकि सच तो ये है कि अवनीत कौर इस फिल्म में काम नहीं कर रहीं हैं। उनको तो सब सेट पर जाने का मौका मिला।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
mission impossible 8 में Tom Cruise के साथ दिखेंगी Avneet Kaur ?


