Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
HomeमनोरंजनMC Stan के रैप पर झूमे कपिल शर्मा

MC Stan के रैप पर झूमे कपिल शर्मा

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन इन दिनों दर्शकों के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस कंटेस्टेंट की गेट-टुगेदर पार्टी में देखा गया था। वहीं अब जल्द ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- क्या बोलती पब्लिक? वाइब है कि नहीं? लव यू ब्रो एमसी स्टैन। इस वीडियो में एमसी रैप सुना रहे हैं और वहीं कॉमेडियन झूमते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विनर एमसी ऑल रेड लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कपिल पाजी सोच रहे होंगे कि इतनी लाइक आ गई और कमेंट देखकर होश उड़ गए। इतनी तो मेरी पांच पोस्ट्स पर भी नहीं आते। एक यूजर ने लिख भी दिया- तीन घंटे में 1.8 मिलियन लाइक्स। एक ने लिखा- एमसी स्टैन की वजह से कपिल का शो भी रेटिंग में इस हफ्ते नंबर 1 पर होगा। अब कपिल शर्मा के शो में आने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। खबरों की माने तो ये एपिसोड 4 और 5 मार्च को आएगा। रैपर एमसी स्टैन के अलावा इस शो में यूट्यूबर भुवन बाम भी नजर आएंगे। फैंस दोनों की एक्टिविटी काफी पसंद करते हैं। जहां भुवन बाम ‘बीबी की वाइन्स’ में अपने वीडियो को लेकर यूट्यूब पर ज्यादा फेमस हैं।