Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमाता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस, मेधावियों को साइकिल...

माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस, मेधावियों को साइकिल व पुरस्कार

सिकरारा। माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भभौरी स्थित परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। उन्होंने पीजी कक्षाओं से लेकर प्ले-ग्रुप तक के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा दिव्यांशी यादव एवं शानू सिंह को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 9 एवं 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आर्या पाठक और उज्ज्वल सिंह को भी साइकिल प्रदान की गई।

संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जूनियर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को घड़ी प्रदान की गई। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को घड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गई। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा तिवारी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से संस्थान का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं।

संस्थान के संचालक डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 10 छात्र-छात्राओं को साइकिल तथा 90 विद्यार्थियों को घड़ी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबहादुर यादव ने की तथा संचालन दीपक सिंह चंदेल ने किया।