Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर हनुमान घाट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर हनुमान घाट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

जौनपुर के गोमती तट स्थित हनुमान घाट पर बुधवार को राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य व राष्ट्र रक्षा में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और महाराजा सुहेलदेव के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती उतारकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि 11वीं शताब्दी में महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी को पराजित कर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा की थी। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।

राष्ट्रवीर सेना के उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने लोगों से सामाजिक बुराइयों, अन्याय और शोषण के खिलाफ जागरूक होकर आवाज उठाने की अपील की। वहीं अजय उपाध्याय ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन, संघर्ष और पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जगमेंद्र निषाद, रोहित साहू, शिवम जायसवाल, अमित निगम, आशीष बोस, सुरेंद्र सोनी, लक्ष्मण वर्मा, अनिकेत मोदनवाल, दीपक सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता और मंगल सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान “भारत माता की जय” और “महाराजा सुहेलदेव अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।