जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल शोरूम में न्यू डिजायर कार की लॉन्चिंग उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.जाफरी, कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नन्हे लाल वर्मा, डायरेक्टर प्रियम वर्मा व सनी वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ.जाफरी ने कहा कि न्यू डिजायर बहुत ही लग्जरी और शानदार है। कंपनी के डायरेक्टर प्रियम वर्मा ने बताया कि न्यू डिजायर मार्डन व स्लिक डिजाइन, सनरूफ, 6-एयर बैग, 360विव कैमरा और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ढेर सारे न्यू फिचर के साथ आ रही है। कम्पनी के जीएम सेल्स अफजल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि यह कॉम्पैक्ट सेडान सिगमेंट की पहली ऐसी कार है, जिसमें इतने सारे फीचर है। इस अवसर पर कंपनी के जीएम एकाउंट आर.के.श्रीवास्तव, जीएम सर्विस पियूष यादव, सेल्स मैनेजर अनूप श्रीवास्तव व यादवेंद्र सिंह, क्वॉलिटी मैनेजर अश्विनी सिंह, सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर दीपक पाण्डेय, मीसम अब्बास, मनोज सिंह, उमाकांत यादव के साथ स्टाफ मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Launching of New Dezire : कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल में न्यू डिजायर की लॉन्चिंग


