Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनKriti Sanon's 'Do Patti': सुर्खियां बटोर रही कीर्ति सेनन की ‘दो पत्ती’

Kriti Sanon’s ‘Do Patti’: सुर्खियां बटोर रही कीर्ति सेनन की ‘दो पत्ती’

कृति सेनन की लगातार तीसरी फिल्म जो रिलीज होने के बाद आज हर जगह चर्चा में हैं। इस दिनों इनकी फिल्म ‘दो पत्ती’ कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। ‘दो पत्ती’ कृति की काजोल के साथ दिलवाले के बाद दूसरी फिल्म है। इसके अलावा, यह कृति सेनन की डबल रोल वाली पहली फिल्म और निर्माता के तौर पर उनकी पहली फिल्म भी है। इतना ही नहीं, दो पत्ती शहीर शेख की बॉलीवुड में पहली फिल्म भी है। ‘दो पत्ती’ का डायरेक्शन शशांक घोष ने किया है और इसे कनिका ढिल्लन ने लिखा है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं और वह जुड़वां बहनों की एक दिलचस्प कहानी को इनवेस्टिगेट करती हैं जो सभी को बांधे रखेगी। इस बीच, कृति ‘दो पत्ती’ को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि जुड़वां बहनों का रोल निभाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। एक्ट्रेस ने कहा- ‘इस फिल्म में डबल रोल बहुत अलग है। दुश्मन में सीन तो थे, लेकिन उनमें से बहुत कम एक साथ थे। फिल्म में दोनों बहनें एक साथ कम ही नजर आईं। लेकिन ‘दो पत्ती’ में, दोनों बहनें फिल्म के 70 प्रतिशत हिस्से में साथ हैं। इसलिए उनके लिए, डबल रोल निभाना टेकनिकली बहुत कठिन था।